सम्बंधित जानकारी
- 4 महीने बाद फिर पकड़े परफ्यूम बम, निशाने पर थी अमरनाथ यात्रा
- Amarnath Yatra : 2 दिन में 12,000 से श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, तीसरा जत्था रवाना
- Amaranth Yatra : जम्मू में फंसे फर्जी परमिट वाले श्रद्धालु, आसाराम बापू आश्रम में ली शरण
- Amaranth Yatra : इस बार की अमरनाथ यात्रा पूरी तरह है अलग, जानिए क्या हैं बदलाव...
- अमरनाथ यात्रा : 40 से ज्यादा खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध, तीर्थयात्रियों को सेहत पर ध्यान देने की सलाह
Amaranth Yatra : अमरनाथ तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रवाना, सुरक्षाबलों की कड़ी सुरक्षा में हो रही यात्रा
Fourth batch of Amarnath pilgrims leaves : दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ मंदिर के लिए 4758 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था सोमवार को यहां आधार शिविर से रवाना हुआ।3030 तीर्थयात्री यात्रा के लिए 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग और 1728 तीर्थयात्री 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग की ओर आगे बढ़े। यह यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके थे। अधिकारियों ने बताया कि तड़के तीन बजकर 40 मिनट और चार बजकर 10 मिनट पर दो काफिलों में चौथा जत्था रवाना हुआ। उनके साथ आठ सुरक्षा वाहन और एक एंबुलेंस मौजूद है।
उन्होंने बताया कि 3,030 तीर्थयात्री यात्रा के लिए 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग और 1,728 तीर्थयात्री 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग की ओर आगे बढ़े। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून को पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, तब से कुल 17,565 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ रामबन जिले का दौरा किया और बनिहाल में पारगमन शिविर तथा मंदिर के रास्ते में सुरक्षा का जायजा लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा समीक्षा के दौरान सामुदायिक रसोई तथा पड़ाव स्थलों को सुरक्षित करने के लिए तैनाती के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई। एडीजीपी ने पुलिस, सेना, सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल), खुफिया एजेंसियों और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों को सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निकट समन्वय में काम करने को कहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
