5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर
अमेरिका-इजराइल की ओर से किए गए हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हो गई थी। अब मौत के 5 दिन बाद भारत ने शोक प्रकट किया है। खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता थे। वे लंबे अरसे से ईरान का नेतृत्व कर रहे थे। 28 फरवरी तड़के अमेरिकी-इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत हो गई थी। ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी थी।
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली में स्थित ईरान के दूतावास में जाकर खामेनेई की मौत पर शोक जताते हुए पुस्तिका पर भी साइन किया है। इसे लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा। कांग्रेस के नेता शुभांकर सरकार ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा है कि सरकार की डिप्लोमेसी फेल है। जब इनकी किरकिरी होने लगती है तो ये बाद में शोकसभा चले गए जबकि कांग्रेस ने अपना स्टैंड पहले ही स्पष्ट कर दिया था। Edited by : Sudhir Sharma