bachchon ki writing kaise improve kare
इन तरीकों से आपके बच्चों को सिखाएं लिखावट के गुर
Tips to improve kids handwriting
Tips to improve kids handwriting : अच्छी लिखावट दिखने में सुन्दत लगती है और इससे पढ़ने वाले के मन को भी प्रसन्नता मिलती है। लिखावट इतनी महत्वपूर्ण होती है कि कोई सिर्फ आपकी राइटिंग देखकर भी आपके बारे में धारणा बना लेता है।
- सही तरीके से पेन/पेंसिल पकड़ना सिखाएं
- बच्चे को पेंसिल को तीन उंगलियों अंगूठे, तर्जनी और मध्यमा से सही तरीके से पकड़ना सिखाएं।
- बच्चे को लिखने का अभ्यास करवाने के लिए हल्की पेंसिल दें।
- पेंसिल पकड़ने का अभ्यास नियमित रूप से करवाएं।
- धीरे-धीरे और सुन्दर अक्षरों में लिखने को प्रोत्साहित करें।
- बच्चे को जल्दबाजी में लिखने के लिए न कहें। धीरे-धीरे लिखने से अक्षरों को साफ और सुंदर बनाने में मदद मिलती है।
- धीरे-धीरे लिखने का अभ्यास करवाएं।
सुन्दर लिखावट के लिए ये टिप्स भी हैं कारगर
दरअसल लिखावट में सुधार के लिए बच्चे की रुची भी जरुरी है। कुछ तरीकों से आप बच्चे में राइटिंग के अभ्यास के लिए रूचि बढ़ा सकते हैं।
- रंगीन पेंसिलों का उपयोग करके लिखने से बच्चे को लिखने में मज़ा आएगा।
- डॉट्स को जोड़कर अक्षर और शब्द बनाने की गतिविधियां करवाएं।
- अक्षरों और शब्दों को ट्रेस करने से बच्चे को अक्षरों के आकार और आकार को समझने में मदद मिलेगी।
- जब भी बच्चा अच्छी लिखावट में लिखे तो उसकी प्रशंसा ज़रूर करें।

