Stretch Marks Remedies: डिलीवरी के बाद नहीं चाहती हैं स्ट्रेच मार्क, तो करिए ये काम
प्रेगनेंसी के बाद अगर आपको भी स्ट्रेच मार्क की है चिंता तो अपनाइए ये टिप्स, नहीं पड़ेंगे निशान
Stretch Marks
Stretch Marks After Pregnancy : प्रेगनेंसी के दौरान फीमेल्स के शरीर में कई तरह के बदलाव आम बात है। इनमें से ही एक बड़ा बदलाव है स्ट्रेच मार्क्स। स्ट्रेच मार्क्स का कारण प्रेगनेंसी में बच्चे की ग्रोथ के दौरान पेट बढ़ना होता है। प्रेगनेंसी में समय महिला का वज़न बढ़ने से पेट के निचले हिस्से, ब्रेस्ट, कूल्हों और जांघों पर स्ट्रेच मार्क्स होते हैं।
अगर प्रेगनेंसी के दौरान ही कुछ छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखा जाए तो डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क का असर नहीं दिखेगा। आज इस आलेख में जानते हैं कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिन्हें गर्भावस्था में अपनाकर आप स्ट्रेच मार्क से बच सकती हैं।ALSO READ: नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रेगनेंसी में करें ये 4 एक्सरसाइज
प्रेगनेंसी में करें ये उपाय नहीं दिखेंगे स्ट्रेच मार्क
त्वचा में नमी बनाए रखें
डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए जरूरी है कि त्वचा की नमी बनी रहे। इसके लिए पहली traimestar से पेट के निचले हिस्से, ब्रेस्ट, कूल्हों और जांघों पर कैस्टर ऑयल लगाना चाहिए। इसके अलावा नारियल तेल, रोजहिप ऑयल, जैतून ऑयल से मसाज कर सकती हैं। इन ऑयल में स्किन को हेल्दी बनाए रखने वाले तत्व मौजूद होते हैं, जो दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और स्ट्रेच मार्क्स से बचने में मदद मिल सकती है।
खूब पानी पिएं
प्रेगनेंसी के दौरान खूब पानी पीना चाहिए। इससे त्वचा तक हाइड्रेट रहती है और स्किन में ड्राईनेस नहीं आती है। पानी की कमी पूरी करने के लिए आप चाहें तो नारियल पानी, रसीले फल भी ले सकती हैं। जिससे स्ट्रेच मार्क्स आने की आशंका भी कम ही रहती है।
प्रेगनेंसी के दौरान जब बेबी की ग्रोथ होती है तो मां का वज़न भी बढ़ने लगता है। इस वजह से स्किन में खिंचाव आता है और इचिंग यानी खुजली होने लगती है। इस दौरान नाखून से खुजली न करने की सलाह दी जाती है। इससे स्ट्रेच मार्क्स ज्यादा गहरे भी हो सकते हैं।
क्रीम या लोशन भी हैं कारगर
प्रेगनेंसी के दौरान स्किन पर ऑयल की जगह विटामिन E, हाइलूरोनिक एसिड और कोलेजन वाली क्रीम या लोशन का प्रयोग किया जा सकता है। इससे त्वचा में नमी भी बनी रहेगी और स्ट्रेच मार्क्स जैसी परेशानी भी कम हो सकती है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

