गणेश उत्सव के दौरान हुआ है बेटी का जन्म, तो इन नामों से करें नामकरण
बप्पा का आशीर्वाद हमेशा रहेगा बेटी के साथ
Baby Girl Names
Ganesh ji names for baby girl: अगर आपके घर में इस गणेश उत्सव के दौरान बेटी का जन्म हुआ है तो निश्चित ही आप उसके लिए नाम ढूंढ रहे होंगे। आज हम आपको आपकी लाड़ली के लिए कुछ ऐसे नाम बताएंगे जिनका संबध श्री गणेश से है। इन नामों में निहित है बप्पा का आशीर्वाद। तो चुनिए अपनी बेटी के लिए इनमे से अपनी पसंद का नाम।
चिन्मयी : इस नाम का अर्थ है सौभाग्य। यह नाम भी आपकी बेटी के लिए बहुत सौभाग्यशाली होगा।
विदमही : इस नाम का अर्थ है बुद्धि। भगवान् गणेश बुद्धि के देवता हैं। इस प्रकार ये नाम आपकी बेटी के मानस पर उनके आशीष के समान होगा।
शुभायी : हर शुभ काम की शुरुआत हम श्री गणेश का नाम लेकर करते हैं इस प्रकार ये नाम भी गजानन का ही स्वरुप है।

