1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. uddhav thackeray offers to step down amid shiv sena ubt rebellion buzz apologises for defections

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

udhhav thakre
शिवसेना (यूबीटी) में संभावित टूट और सांसदों की बगावत की चर्चाओं के बीच पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को बड़ा भावनात्मक बयान दिया। शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उन पर भरोसा नहीं है, तो वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं चुनौतियों से भागने वालों में नहीं हूं, लेकिन अगर आपको मुझ पर भरोसा नहीं है तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। 
आज 60वां स्थापना दिवस भी एकनाथ शिंदे गुट ने मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को मैदान में तो उद्धव गुट ने षण्मुखानंद सभागार में मनाया।

बीजेपी पर साधा निशाना

उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रही है और देश को "एक पार्टी, बिना चुनाव" की दिशा में ले जाया जा रहा है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों के पार्टी छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का समर्थन करने की अटकलें तेज हैं। ये सभी सांसद स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी अनुपस्थित रहे।

क्या कांग्रेस में करेंगे विलय

कांग्रेस में विलय की अटकलों को खारिज करते हुए उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट कहा कि शिवसेना मराठी मानुष के लिए बनाई गई पार्टी है और उसका किसी भी दल में विलय करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। ठाकरे ने कह कि हमने अपनी आधी जिंदगी कांग्रेस के खिलाफ लड़ते हुए बिताई, लेकिन कांग्रेस ने कभी शिवसेना को खत्म करने की कोशिश नहीं की। भाजपा ऐसा करने की कोशिश कर रही है। यही दोनों दलों में अंतर है।

क्या कांग्रेस में करेंगे विलय

कांग्रेस में विलय की अटकलों को खारिज करते हुए उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट कहा कि शिवसेना मराठी मानुष के लिए बनाई गई पार्टी है और उसका किसी भी दल में विलय करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। ठाकरे ने कह कि हमने अपनी आधी जिंदगी कांग्रेस के खिलाफ लड़ते हुए बिताई, लेकिन कांग्रेस ने कभी शिवसेना को खत्म करने की कोशिश नहीं की। भाजपा ऐसा करने की कोशिश कर रही है। यही दोनों दलों में अंतर है।

सांसदों के दल-बदल पर मांगी माफी

संभावित बगावत पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे ने पार्टी समर्थकों और मतदाताओं से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में जिन सांसदों को जनता ने उनके और बालासाहेब ठाकरे के नाम पर वोट दिया था, उनमें से कुछ अब पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं।
उन्होंने कहा, "मैं उन मतदाताओं से माफी मांगता हूं जिन्होंने 2024 में हमारे लोकसभा उम्मीदवारों को वोट दिया था और जो अब दल-बदल कर रहे हैं। लोगों ने हमें मेरे आह्वान और बालासाहेब ठाकरे के नाम पर वोट दिया था। हमने ये सीटें मोदी के नाम का इस्तेमाल किए बिना जीती थीं।
eknath shinde

शिंदे ने बोला- शोले का डॉयलॉग, शेर पढ़कर साधा उद्धव पर निशाना

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे लगातार जाओ-जाओ कहते रहते हैं। जब आप ऐसा कहेंगे तो लोग आपको छोड़कर जाएंगे ही। इस पर उद्धव को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। शिंदे ने फिल्म शोले का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि फिल्म शोले में असरानी का एक मशहूर डायलॉग था, ‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ, बाकी मेरे पीछे आओ’। शिंदे ने कहा कि उद्धव के पीछे अब कोई नहीं बचा है।
उनके साथ सिर्फ कुछ सलाहकार और चाटुकार रह गए हैं। ऐसी स्थिति में उनकी पार्टी कैसे आगे बढ़ेगी। शिंदे ने एक शेर भी पढ़ा- ‘तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं’। शिंदे ने कहा कि अहंकार की वजह से रावण की लंका भी जलकर राख हो गई थी। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार