क्या AAP में भी होगी बड़ी टूट? रामदास अठावले के दावे से गरमाई सियासत
तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी में बगावत के बाद एनडीए से जुड़े दलों ने एनडीए को सपा और आम आदमी पार्टी से जुड़े सांसदों के भी समर्थन का दावा किया है। मोदी सरकार में मंत्री रामदास अठावले ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के लोकसभा सदस्य भी भविष्य में उनके साथ जुड़ सकते हैं। इसी तरह की अटकलें समाजवादी पार्टी के लिए भी लगाई जा रही है।
ALSO READ: लोकतंत्र में सांसदों के दलबदल का नया खेला, दो तिहाई बहुमत के लिए चल रहा ऑपरेशन लोटस?
मोदी के मंत्री के दावे से देश की सियासत गरमा गई। हालांकि आप ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लोकसभा में आम आदमी पार्टी के 3 सांसद राजकुमार छब्बेवाल, गुरमीत सिंह हायर और मलविंदर सिंह कांग है। इससे पहले अप्रैल 2026 में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ी थी। इन सभी सांसदों ने दल-बदल कानून के नियमों के तहत अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर लिया था।
उद्धव ने 2019 में की बड़ी गलती
गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के 20 लोकसभा सदस्यों ने बगावत कर एनसीपीआई का दामन थाम लिया। इसके बाद शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। बुधवार को सुभासपा नेता और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया था कि पूरी समाजवादी पार्टी भाजपा में शामिल होना चाहती है। इसके लिए रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें