सम्बंधित जानकारी
- क्या बंगाल और महाराष्ट्र के बाद यूपी में लगेगा 'विपक्ष' को झटका, मंत्री का दावा- सपा में होगी बड़ी टूट
- TMC के बाद शिवसेना UBT में बगावत, महुआ मोइत्रा का तंज- सिर्फ 15 करोड़ रुपए? सस्ते में क्यों जा रहे हैं?
- जो जाना चाहते हैं, चले जाएं, Operation Tiger की अटकलों के बीच Uddhav Thackeray का सांसदों को बड़ा मैसेज
- शिवसेना UBT में फिर बड़ी बगावत? उद्धव ठाकरे के 6 लोकसभा सांसद पाला बदलने को तैयार, संजय राउत का 15-15 करोड़ का दावा
- टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर अभी नहीं होगा फैसला, ओम बिरला ने ममता गुट को भी सुनने का दिया मौका
महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर: उद्धव ठाकरे को झटका, शिवसेना UBT के 6 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद बुधवार को शिवसेना शिंदे में शामिल हो गए। इसके बाद लोकसभा में उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसदों की संख्या घटकर 3 ही रह गई। बहरहाल ऑपरेशन टाइगर से महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई। दावा किया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के पीछे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भी बड़ी भूमिका है। ALSO READ: क्या बंगाल और महाराष्ट्र के बाद यूपी में लगेगा 'विपक्ष' को झटका, मंत्री का दावा- सपा में होगी बड़ी टूट
महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत पवार गुट) का 'महायुति' गठबंधन सरकार चला रहा है। देवेंद्र फडणवीस इस गठबंधन के सबसे बड़े रणनीतिकार माने जाते हैं। महायुति सरकार को मजबूत करने और विपक्ष (महाविकास अघाड़ी) को कमजोर करने की पूरी योजना में उनकी राजनीतिक सूझबूझ शामिल रही है।
लोकसभा में बढ़ी एकनाथ शिंदे की ताकत
शिवसेना यूबीटी संसदीय दल में टूट की खबरों के बीच शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि शिवसेना में यूबीटी के 6 सांसदों के शामिल होने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। संजय जाधव, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय दीना पाटिल ने उद्धव का साथ छोड़ एकनाथ शिंदे का दामन थाम लिया है।
स्पीकर से मिलकर क्या बोले संजय राउत?
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने के बाद शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने कहा कि स्पीकर हमारे लिए एक इज्जतदार इंसान हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में नियम-कानून और संविधान का ध्यान रखा जाएगा। ALSO READ: TMC के बाद शिवसेना UBT में बगावत, महुआ मोइत्रा का तंज- सिर्फ 15 करोड़ रुपए? सस्ते में क्यों जा रहे हैं?
शिवसेना यूबीटी संसदीय दल की बैठक गुरुवार को
18 जून को होने वाली पार्टी की बैठक पर शिवसेना (UBT) के सांसद अनिल देसाई ने कहा कि मीटिंग में सभी सांसदों को मौजूद रहना चाहिए क्योंकि सभी को व्हिप जारी किया गया है। उद्धव ठाकरे के आदेशों के आधार पर हम आगे का फैसला करेंगे। उन्होंने बताया कि शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा गया है। हम चल रही गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं, और हम सभी गतिविधियों को क्रम या मांग के अनुसार व्यवस्थित करेंगे।
क्यों चाहिए इतने सांसद?
पार्टी में फूट की अटकलों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शिवसेना UBT MP संजय राउत ने संदिग्ध बागी सांसदों को गालियां दीं, और मीडिया से कहा कि वे उनके कमेंट्स को न काटें। उन्होंने बागी सांसदों से कहा कि उद्धव ठाकरे और शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने सांसदों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। अगर पाला बदलना है तो पहले इस्तीफा दें।
मामले पर बवाल मचने के बाद शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि बीजेपी शिवसेना ने कल देर रात 'ऑपरेशन टाइगर' शुरू किया। सत्ता का इस तरह इस्तेमाल और दुरुपयोग करके उन्होंने समाज में ऐसा माहौल बना दिया है कि यहां कोई विपक्ष टिक ही नहीं सकता। आपको इतने सारे सांसदों की क्या ज़रूरत है? आप TMC को तोड़ रहे हैं। आप हमारी पार्टी को तोड़ रहे हैं। इससे पहले आपने शिवसेना और शरद पवार की पार्टी को भी तोड़ा था।
edited by : Nrapendra Gupta
