सम्बंधित जानकारी
- Top News 17 June: मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, इजराइल का लेबनान पर हमला और उद्धव गुट में फिर बगावत के आसार
- मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश
- नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश
- ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
- योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू
शिवसेना UBT में फिर बड़ी बगावत? उद्धव ठाकरे के 6 लोकसभा सांसद पाला बदलने को तैयार, संजय राउत का 15-15 करोड़ का दावा
Shivsena UBT Political Crisis : महाराष्ट्र की राजनीति में फिर बड़ा भूचाल! उद्धव ठाकरे गुट के 6 लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। संजय राउत ने सांसदों को 15-15 करोड़ रुपये ऑफर किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि पार्टी के 9 लोकसभा शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के इच्छुक हैं। इनमें से 2 बागी सांसद बंधु जाधव और संजय देशमुख दिल्ली पहुंच गए हैं।
उद्धव ठाकरे गुट के सांसद बुधवार सुबह दिल्ली में श्रीकांत शिंदे के आवास पर बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हो सकते हैं। बैठक के बाद सभी सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं।
क्या है संजय राउत का दावा?
संजय राउत ने सिलसिलेवार पोस्ट कर सांसदों की खरीद के दावे किए। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, अपना सपना मनी मनी! यह चौंकाने वाला है कि महाराष्ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए कथित तौर पर 15-15 करोड़ रुपए ऑफर किए जा रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस को भी टैग किया है।
अपना सपना मनी..मनी..!
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 16, 2026
Apna Sapna Money Money!
Its shocking and revolting that Maharashtra MPs are reportedly being offered ₹15 crore each tonight to switch sides.@Dev_Fadnavis
शरद पवार के पोते और एनसीपी-एसपी के विधायक रोहित पवार ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, मध्यमवर्गीय लोगों की नौकरियां जा रही हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। एक तरफ एल-नीनो के प्रभाव और कमजोर बारिश से किसान चिंतित हैं, पीने के पानी का संकट गहराता जा रहा है, दूसरी तरफ विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त का कथित बाजार गर्म है।
मध्यमवर्गीयांच्या असलेल्या नोकऱ्या जात आहेत, युवांना नोकऱ्या मिळत नाहीत, महिला सुरक्षेचा प्रश्न गंभीर आहे, आरोग्य व्यवस्थेचा बोजवारा उडलेला आहे, इकडे यंदा एल-निनो च्या परिणामाने पाऊस नसल्याने शेतकरी चिंतातुर आहे, पिण्याच्या पाण्याचा प्रश्न गंभीर आहे तर दुसरीकडे आमदार खासदारांचा…
— Rohit Pawar (@RRPSpeaks) June 16, 2026
उद्धव की बैठक में पहुंचे थे 4 सांसद
इससे पहले उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई बैठक में सिर्फ चार सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और संजय दीना पाटील ही शामिल थे। दावा किया गया कि संजय देशमुख और नागेश पाटिल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए थे।
अगर ये टूट होती है कि उद्धव ठाकरे के लिए चार साल में दूसरा बड़ा झटका होगा। बहरहाल पार्टी में बगावत की खबरों से निराश उद्धव ठाकरे ने बयान जारी कर कहा कि जो जाना चाहते हैं, खुशी से जाएं।
edited by : Nrapendra Gupta
