1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. g7-summit-modi-giorgia-meloni-melodi-trend-viral-again

G7 समिट में मोदी से मिलते ही मेलोनी ने कहा- ‘हम इंस्टाग्राम के सबसे मशहूर कपल हैं’, फिर ट्रेंड हुआ Melodi

modi meloni
फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात ने एक बार फिर ‘Melodi’ ट्रेंड को चर्चा में ला दिया। मेलोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों इंस्टाग्राम के सबसे मशहूर कपल हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ALSO READ: मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

फ्रांस के एवियन में G7 समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉजिया मेलोनी की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं में छोटा लेकिन रोचक संवाद हुआ। मेलोनी ने पीएम मोदी से कहा कि आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा। इसके बाद उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल हैं।
 
इससे पहले 27 मई को PM मोदी इटली दौरे पर मेलोनी से मिले थे। पीएम मोदी ने अपनी दोस्त को मेलोडी का चॉकलेट गिफ्ट किया था। यह मेलोडी मोमेंट इंटरनेट पर वायरल हो गया था। मेलोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे 190 मिलियन (19 करोड़) से अधिक बार देखा गया। यह उनकी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रील्स में से एक बन गई।
 
अब G7 समिट के दौरान ग्रुप फोटो सेशन के दौरान PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों राजनेता मेलोडी मूवमेंट पर भी बात करते सुनाई दिए।
 
मेलोनी ने पीएम मोदी से हाथ मिलाते हुए कहा कि आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा। इस पर पीएम मोदी के साथ मौजूद सहायक के इंस्टाग्राम का नाम लेने पर मेलोनी ने कहा, 'हां! हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं।' पीएम मोदी और मेलोनी के बातचीत का यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
 
गौरतलब है कि हैशटेग MELODI पीएम मोदी और मेलोनी के सरनेम को मिलाकर बना है। पिछले तीन सालों में एक जाना-माना ऑनलाइन ट्रेंड बन गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
योगी सरकार का बड़ा कदम : 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपए खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू