सम्बंधित जानकारी
- डोंबिवली स्टेशन पर पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, रेल सेवाओं पर क्या हुआ असर?
- TCS नासिक ने निदा खान को किया सस्पेंड, दिए ये निर्देश
- कैसे खुलेंगे नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के दरिंदगी के राज, मुख्य गवाह की सड़क हादसे में मौत, हादसा या साजिश
- नासिक TCS कांड: बुर्का पहनना सिखाती थी निदा खान? मुंबई में लोकेशन ट्रेस
- ठाणे में दर्दनाक हादसा, सीमेंट मिक्सर से भिड़ी वैन, 11 लोगों की मौके पर मौत
लेंसकार्ट स्टोर पर पहुंचीं भाजपा नेता नाजिया खान, हिंदू कर्मचारियों को लगाया तिलक, वीडियो वायरल
लेंसकार्ट स्टोर पर ड्रेसकोड का मामला बढ़ता ही नजर आ रहा है। भाजपा नेता नाजिया खान ने मुंबई के एक लेंसकार्ट स्टोर में मैनेजर मोहसिन खान को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कर्मचारियों को तिलक लगाया और कलावा भी बांधा। उनका आरोप है कि कार्यस्थल पर हिंदू रीति-रिवाजों को दबाने की कोशिश हो रही है।
भाजपा नेता नाजिया इलाही खान ने लेंसकार्ट के स्टोर में जाने का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वे कर्मचारी से बहस करते हुए और कंपनी की आंतरिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नजर आ रही है।
उनका आरोप है कि कंपनी के एक पुराने स्टाइल गाइड में बिंदी, तिलक और कलावा जैसे हिंदू प्रतीकों पर प्रतिबंध था, जबकि अन्य धार्मिक प्रतीकों (जैसे हिजाब) की अनुमति दी गई थी।
नाजिया ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में लेंसकार्ट के मैनेजर से कहती हैं कि क्या आप यहां शरिया लागू करवाना चाहते हैं? उन्होंने वीडियो में लेंसकार्ट के मैनेजर की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी में हिंदू कर्मचारियों को तिलक और कलावा जैसे धार्मिक प्रतीक पहनने से हतोत्साहित किया जा रहा था।
अपने पोस्ट में नाजिया खान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय, एनआईए और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड को टैग भी किया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और इस पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई।Mumbai में Bindi-Tilak Controversy को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। Lenskart शोरूम में BJP नेता नाज़िया खान ने शोरूम के मैनेजर मोहसिन खान को कड़ी फटकार लगाई और वहां मौजूद हिंदू कर्मचारियों को तिलक भी लगाया।#lenskart #naziakhan #mumbai #tilak #bindi #trendingvideo #video pic.twitter.com/SarKKFN39B
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) April 21, 2026
यह मामला कॉर्पोरेट जगत में 'वर्कप्लेस फ्रीडम' और 'धार्मिक प्रतीकों' के प्रति संवेदनशील संतुलन को लेकर एक बड़ी बहस का विषय बन गया है। जहां नाजिया इलाही खान ने इसे सनातन धर्म की पहचान से जुड़ा मुद्दा बनाया है, वहीं कंपनी ने इसे एक पुरानी और अब संशोधित हो चुकी पॉलिसी का मामला बताते हुए समावेशिता (Inclusivity) पर जोर दिया है।
edited by : Nrapendra Gupta
