सम्बंधित जानकारी
- मुंबई में दर्दनाक हादसा, रिवर्स ले रही बेस्ट की बस ने 13 लोगों को कुचला
- नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
- पुणे में भारी बारिश, सड़कें लबालब, पानी में तैरते दिखे वाहन
- महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते बंद, कैसे कराए चालू?
- IIT बॉम्बे ने ढूंढा LPG का सस्ता विकल्प, अब सूखे पत्तों से जलेगा रसोई का चूल्हा
ठाणे में दर्दनाक हादसा, सीमेंट मिक्सर से भिड़ी वैन, 11 लोगों की मौके पर मौत
ठाणे जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मुरबाड क्षेत्र के गोविली गांव स्थित रैता पुल पर एक तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर और वैन की आमने-सामने टक्कर में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा सुबह हुआ। वैन में सवार लोग किसी काम से जा रहे थे तभी सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। वैन में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और संभवतः लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों के चालकों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। Edited by : Sudhir Sharma
