Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर की सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) मांग बढ़ने के बीच सोना 1,100 रुपए टूटकर 1.61 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक वैश्विक स्तर पर निवेशकों का रुझान डॉलर की ओर बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव बनने से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। बुधवार को भी सोने में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। निवेशक लगातार जारी अमेरिका-ईरान तनाव के असर का आकलन कर रहे हैं। इसका असर बुलियन बाजार पर भी देखने को मिला।
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपये गिरकर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। इससे पहले मंगलवार को इसका बंद भाव 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक जनवरी में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, इसलिए बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर अपनी होल्डिंग बेचना शुरू कर दिया, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई और कीमतें गिर गईं। मिडिल ईस्ट जंग के कारण निवेशक जोखिम नहीं लेना चाह रहे हैं। वे अपने गोल्ड और सिल्वर को बेचकर नकदी जमा कर रहे हैं ताकि अनिश्चितता के समय उनके पास लिक्विड मनी रहे।
चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। चांदी 3,300 रुपये टूटकर 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,73,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें