1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Why Laxman Singh is not considering Rahul Gandhi big leader

राहुल गांधी को क्यों बड़ा नेता नहीं मानते दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह?

rahul gandhi
भोपाल। पूर्व कांग्रेस सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता एवं सांसद हैं, और उन्हें बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के अनुज लक्ष्मण सिंह शनिवार को मध्यप्रदेश के गुना में कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
 
संवाददाताओं ने जब उनसे पूछा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में बयान देते हैं, तो उनका चेहरा टीवी पर कम दिखाया जाता है, तो इस पर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एक सांसद हैं, वह (पार्टी के) अध्यक्ष नहीं हैं, और कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा राहुल गांधी कुछ नहीं हैं। आप (मीडिया) लोगों को राहुल गांधी को इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए और न ही हमें ऐसा करना चाहिए।
 
5 बार सांसद और 3 बार विधायक रह चुके लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी केवल एक सांसद हैं और वह पार्टी के बाकी सांसदों के बराबर हैं।
 
उन्होंने कहा कि कोई जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से बड़ा बनता है। राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता मत मानिए, मैं भी नहीं मानता। वह एक साधारण सांसद हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें तवज्जो देते हैं या नहीं।
 
पिछले महीने हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में गुना जिले की चचौरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पेंची ने लक्ष्मण सिंह को 61,000 से अधिक मतों से हराया था।