1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. up-storm-deaths-heatwave-alert-rajasthan-mp
Last Modified: गुरुवार, 14 मई 2026 (18:22 IST)

यूपी में आंधी-तूफान से 104 लोगों की मौत, एमपी-राजस्थान में हीट वेव-वॉर्म नाइट का अलर्ट

UP Storm Deaths
Heatwave Alert: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में बुधवार को आंधी-तूफान के कारण 104 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। राज्य के बांदा शहर में तापमान 45.4°C रहा। आज 51 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। गोंडा में आंधी के कारण पेड़ उखड़ा और कार पर जा गिरा। फतेहपुर में तेज आंधी के कारण दुकानों पर लगे टिन शेड उड़ गए।

राजस्थान का जैसलमेर सबसे गर्म

मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में गर्मी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। बुधवार (13 मई) को लगातार चौथे दिन राज्य का जैसलमेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां 46.1°C तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज आज बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में तेज गर्मी का रेड अलर्ट है। 13 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है।
 
वहीं, मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में हीटवेव चल रही है, जो 18 मई तक जारी रह सकती है। बुधवार को खजुराहो में तापमान 45.4°C रहा। आज इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में वार्म नाइट का भी अलर्ट है। महाराष्ट्र का अकोला राजस्थान के जैसलमेर के बाद देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 45.9 डिग्री रहा। 

लू की चेतावनी 

भारत विभाग के अनुसार इस हफ़्ते के कई दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।  विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खूब पानी पिएं, शरीर में पानी की कमी न होने दें। दिन के सबसे गर्म समय (दोपहर 12–4 बजे) में बाहर जाने से बचें। जितना हो सके ठंडी और छायादार जगहों पर रहें। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें