कूनो में गूंजी चीतों की नई किलकारी, भारत में कुनबा बढ़कर 56 हुआ
भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार शावकों को दिया जन्म, कूनो में संख्या 53 और देश में 56 हुई
भोपाल। भारत में प्रोजेक्ट चीता के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से वन्यजीव संरक्षण की एक और सुखद खबर सामने आई है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। इनमें 36 चीते भारत में जन्मे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। KGP12 दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी की संतान है। ऐसे में भारत में जन्मी मादा की अगली पीढ़ी का जन्म प्रोजेक्ट चीता के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
चार साल में चीता प्रोजेक्ट की सफलता-भारत में चीता पुनर्स्थापना अभियान की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को हुई थी, जब नामीबिया से आठ चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाए गए थे। इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और फरवरी 2026 में बोत्सवाना से नौ चीते भारत लाए गए। इन प्रयासों के साथ भारत में चीतों का प्राकृतिक प्रजनन भी शुरू हुआ। मार्च 2026 में ज्वाला के पांच शावकों के जन्म के बाद देश में चीतों की संख्या 53 पहुंची थी। अब KGP12 के चार शावकों के जन्म से यह संख्या 56 हो गई है।
कूनो में 53, गांधी सागर में तीन चीते-नए शावकों के जन्म के बाद कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की संख्या 53 हो गई है, जबकि मध्यप्रदेश के गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में तीन चीते हैं। इस तरह मध्यप्रदेश देश में चीता संरक्षण और पुनर्स्थापना का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
कूनो के अलावा गांधी सागर में चीतों के संरक्षण का विस्तार प्रोजेक्ट चीता के दायरे को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। फरवरी 2026 में बोत्सवाना से लाए गए नौ चीतों को भी कूनो में क्वारंटाइन और अनुकूलन प्रक्रिया से गुजारा गया था।
भारत में जन्मे चीतों की पीढ़ी का हो रहा विस्तार-KGP12 का चार शावकों को जन्म देना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत में जन्मे चीता की अगली पीढ़ी के विस्तार को दर्शाता है। इससे प्रोजेक्ट चीता की दिशा केवल विदेशों से चीतों को भारत लाने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि देश में उनके प्रजनन और प्राकृतिक परिस्थितियों में नई पीढ़ी के विकास तक पहुंचती दिखाई देती है। मार्च 2026 में ज्वाला के पांच शावकों के जन्म के साथ भारत में जन्मे जीवित चीतों की संख्या 33 हुई थी। अब नए जन्म के बाद यह आंकड़ा 36 तक पहुंच गया है।
संरक्षण, निगरानी और स्वास्थ्य प्रबंधन पर जोर-कूनो में चीतों की सुरक्षा, स्वास्थ्य निगरानी, वैज्ञानिक प्रबंधन और उनके प्राकृतिक आवास की देखरेख के लिए वन विभाग, पशु चिकित्सकों, वन्यजीव विशेषज्ञों और मैदानी अमले की टीम लगातार काम कर रही है। प्रोजेक्ट चीता के तहत चीतों को भारतीय परिस्थितियों में अनुकूल बनाने और उनके संरक्षण के लिए वैज्ञानिक निगरानी की व्यवस्था की गई है।