1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. manohar untwal bjp mla from agar constituency passes away in madhya pradesh

आगर-मालवा से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का दिल्ली में निधन

Manohar Camel
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में भाजपा के विधायक मनोहर ऊंटवाल का लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के निजी अस्पताल में निधन हो गया है। मनोहर ऊंटवार के बेटे ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी दी।
 
मनोहर ऊंटवाल भाजपा के पूर्व सांसद रहने के साथ वर्तमान में पार्टी के प्रदेश महामंत्री थे। 53 साल के मनोहर ऊंटवाल को पिछले दिनों ब्रेन हेमरेज के चलते पहले इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
हालात बिगड़ने पर उनके इलाज के लिए गुरुग्राम रेफर कर दिया गया था। वर्तमान में आगर से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का जन्म 19 जुलाई 1966 को हुआ था।
 
मनोहर ऊंटवाल पिछली शिवराज सरकार में मंत्री थे। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर ऊंटवार के निधन पर शोक जताया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ऊंटवाल के निधन पर शोक जताया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ऊंटवाल के निधन पर दु:ख प्र‍कट किया है। उन्होंने ट्‍वीट किया- परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
अगला लेख
दिल्ली को सीरिया नहीं बनने देंगे, बोले BJP नेता तरुण चुघ, शाहीन बाग में ISIS जैसा टेरर मॉड्यूल