मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress leader and haryana ex minister shamsher surjewala dies at 87
Written By
Last Updated : सोमवार, 20 जनवरी 2020 (16:30 IST)

कांग्रेसी नेता शमशेरसिंह सुरजेवाला का निधन

Shamsher Singh Surjewala
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और हरियाणा प्रदेश सरकार में चार बार मंत्री रहे शमशेरसिंह सुरजेवाला का सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। 
 
सुरजेवाला कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता थे। उनका लंबी बीमीरी के बाद सोमवार को  दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी एम्स पहुंचे और रणदीप को सांत्वना दी। 
सुरजेवाला अपने लंबे राजनीतिक जीवन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं कैथल से विधायक भी रहे।
 
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रहे सुरजेवाला 1967, 1977, 1982, 1991 में नरवाना तथा 2005 में कैथल से हरियाणा विधानसभा के सदस्य रहे। इसके अलावा उन्होंने 1992 और 1998 में लोकसभा का भी चुनाव जीता। सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार में चार बार मंत्री पद के दायित्व का निर्वहन किया और वे राज्यसभा सांसद भी रहे।