1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. In Indore Kawadias were hit by a speeding vehicle

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

In Indore Kawadias were hit by a speeding vehicle
Indore madhya pradesh news : ओंकारेश्वर से इंदौर आ रहे कावड़ियों को एक तेज गति से आ रही आयशर गाड़ी ने टक्‍कर मार दी। घटना में एक कावड़िए की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हो गए। घटना चोरल ओर ग्वालू के बीच के कटी घाटी की है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां सभी के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल टक्कर मारने वाला आयशर गाड़ी का चालक घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ओंकारेश्वर से इंदौर आ रहे कावड़ियों को एक तेज गति से आ रही आयशर गाड़ी ने टक्‍कर मार दी, जिससे एक कावड़िए की मौत हो गई, जबकि 6 अन्‍य घायल हो गए। घटना चोरल ओर ग्वालू के बीच के कटी घटी की है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां सभी के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
घायल और मृतक इंदौर के ही एरोड्रम क्षेत्र के राज नगर, नगीन नगर के हैं जो ओंकारेश्वर से जल लेकर उज्जैन जा रहे थे। एक मृतक की पहचान आदर्श के रूप में हुई है जबकि ध्रुव की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, वहीं पांच अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचे जहां सभी के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
मामला कावड़ियों से जुड़ा होने के कारण पुलिस विशेष रूप से एहतियात बरत रही है। फिलहाल टक्कर मारने वाला आयशर गाड़ी का चालक घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।(File Photo)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
देश में कितनी रक्षा भूमि पर है अतिक्रमण, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट