1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. lokayukta starts investigation against bhupendra singh

लोकायुक्त जांच के घेरे में मंत्री शिवराज के मंत्री भूपेंद्र सिंह

bhupendra singh
Bhupendra Singh News : मध्यप्रदेश के नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त संगठन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया और कांग्रेस के सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत टंडन ने इस मामले में लोकायुक्त में शिकायत की थी।
 
कांग्रेस नेताओं ने 30 मई को चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत शपथ पत्रों, एडीआर रिपोर्ट एवं खसरा अभिलेखों के आधार पर अनुपातहीन संपत्ति होने के आरोप भूपेंद्र सिंह पर पत्रकारवार्ता में लगाए थे। पार्टी का आरोप है कि मंत्री भूपेंद्र सिंह और उनके परिवारजनों ने 10 साल के भीतर लगभग 46 करोड़ की अकूत संपत्ति अर्जित की।
 
कांग्रेस नेताओं की इस शिकायत पर लोकायुक्त ने जांच क्रमांक 0035/ई/ 2023-24 के मामले में पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त से 08 अगस्त 2023 तक जांच रिपोर्ट मांगी। 
 
हालांकि, भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा था कि मेरी पूरी संपत्ति वैध और पुश्तैनी है।
अगला लेख
क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद नाबालिग की हत्या