सम्बंधित जानकारी
- CM डॉ. मोहन यादव ने खेत में उतकर खराब फसलों का लिया जायजा, कहा संकट की घड़ी में सरकार साथ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मनरेगा की उल्लेखनीय उपलब्धि
- मिली लाड़ली बहना की राशि, खिले महिलाओं के चेहरे, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- नारी शक्ति के लिए खजाने में कोई कमी नहीं
- मध्य प्रदेश भाजपा के नए मुखिया हेमंत खंडेलवाल की टीम में परिवारवाद की नो एंट्री पर छिड़ा सियासी घमासन?
- 17 सितंबर को पीएम मोदी धार में करेंगे देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन, CM ने लिया तैयारियों का जायजा
मंदसौर में CM मोहन यादव के हॉट बैलून में आग, बड़ा हादसा टला
Mohan Yadav news in hindi : मध्यप्रदेश के मंदसौर में शनिवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया जब मुख्यमंत्री मोहन यादव के हॉट बैलून में आग लग गई। हादसे से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि मंदसौर कलेक्टर ने घटना में सुरक्षा चूक से इनकार किया है।
मीडिया खबरों के अनुसार, मध्यप्रदेश के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हिंगलाज रिसोर्ट में नाइट हाल्ट के बाद शनिवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हॉट बैलून में सवार हुए, लेकिन हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा होने से बैलून नहीं उड़ सका। इस दौरान उसके निचले हिस्से में आग लग गई।
बैलून में मुख्यमंत्री के होने से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों की मदद से तुरंत आग पर काबू पाया और मुख्यमंत्री को बैलून से बाहर निकाला।
हालांकि मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग ने घटना का खंडन करते हुए कहा कि एयर बैलून में सुरक्षा के संबंध में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हुई है। माननीय मुख्यमंत्री जी केवल एयर बैलून को देखने के लिए गए थे। हॉट एयर बैलून, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, गर्म हवा का गुब्बारा होता है। इसे उड़ान भरने योग्य बनाए रखने के लिए हवा को गर्म किया जाता है, जिससे गुब्बारा ऊपर उठ सके और तैरता रहे।
इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा के सभी मानक पूरी तरह से पालन किए गए हैं। नागरिकों से निवेदन है कि वे असत्य और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।
edited by : Nrapendra Gupta
