1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP conspiring to create riots in Madhya Pradesh like Nuh: Digvijay Singh

नूंह की तरह मध्यप्रदेश में दंगा कराने की साजिश रच रही भाजपा: दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। शनिवार को भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय पर जितना अत्याचार भाजपा सरकार ने किया उतना कहीं नही हैं। जानकारी मिल रही है कि जिस प्रकार इन लोगों ने हरियाणा के नूंह में दंगा करवा था वैसी ही साजिश यहां रच रही है,क्यों भाजपा जानती है कि माहौल उनके खिलाफ है।

चुनाव से ठीक पहले दिग्विजय सिंह के भाजपा पर प्रदेश में दंगा कराने की साजिश रचने के आरोप पर भाजपा ने पलटवार किया है। शिवराज सरकार के मंत्री मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि दंगा कांग्रेस के शासन काल में होते थे,भाजपा के  शासन काल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार में कानून का राज है और किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Maharashtra politics : महाराष्ट्र की सियासत में फिर होने वाला है फेरबदल, बड़े नेता का बड़ा दावा