1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. madhya Pradesh elections : congress election campaign committee

मध्य प्रदेश चुनाव : कांग्रेस ने बनाई चुनाव अभियान समिति, प्रदेश चुनाव समिति का भी गठन

madhya Pradesh elections
Madhya Pradesh elections News : कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को अपनी राज्य इकाई के लिए चुनाव अभियान समिति और प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया।
 
चुनाव अभियान समिति की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया करेंगे और प्रदेश चुनाव समिति का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ करेंगे।
 
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति और प्रदेश चुनाव समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की।
 
समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा 30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और विवेक तन्खा सहित कई अन्य नेताओं को भी जगह दी गई है।
 
कमलनाथ की अगुवाई वाली प्रदेश चुनाव समिति में दिग्विजय सिंह, गोविंद सिंह, भूरिया, पचौरी, अरुण यादव, जीतू पटवारी और कई अन्य नेता शामिल हैं।
 
कांग्रेस ने एक दिन पहले ही पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
अगला लेख
सुबह 4 बजे सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी, वायरल हुआ वीडियो