1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. anganwadi posts in mp know the last date and other rules
Last Updated : गुरुवार, 1 जनवरी 2026 (16:47 IST)

Anganwadi Bharti: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 4767 पदों पर भर्ती, क्या है योग्यता, कैसे करें आवेदन

Anganwadi
मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 4767 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इसकी आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2026 है। जानिए क्या है पदों के लिए योग्यता और कैसे करें आवेदन।  आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। 
 
प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 1,573 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 3,194 आंगनवाड़ी सहायिका पद, इस प्रकार कुल 4,767 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें दिसंबर 2025 तक के रिक्त पदों के साथ-साथ जनवरी 2026 से जून 2026 तक संभावित रिक्तियां भी सम्मिलित हैं। 
 
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी (12वीं उत्तीर्ण) निर्धारित की गई है। साथ ही 01 जनवरी 2025 की स्थिति में आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। 
 
आवेदन के समय समस्त आवश्यक प्रमाण पत्र PDF प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन शुल्क 100 रुपए एवं 18 प्रतिशत जीएसटी निर्धारित किया गया है। आवेदिकाएं स्वयं MP Online पोर्टल पर जाकर या अधिकृत कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
बांग्लादेश में हिन्दू युवक की हत्या, भीड़ ने हमले के बाद लगाई आग