1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uttarakhand CM Dhami flags off 100 new buses to boost public transport
Last Modified: देहरादून , गुरुवार, 1 जनवरी 2026 (15:48 IST)

नए साल पर CM पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी सौगात, परिवहन बेड़े में 100 बसें शामिल

Pushkar Singh Dhami
नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय से उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 बसों को शामिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 10 एसी एवं 2 स्लीपर अनुबंधित बसों को भी जनता को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने परिवहन निगम की स्मारिका 'अनवरत' एवं सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया तथा कठिन परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। 
 
धामी ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये नई बसें राज्य के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को सशक्त बनाएंगी। इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा सुविधा मिलेगी तथा राज्य की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। 
 
उन्होंने कहा कि दुर्गम और पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में एक सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था नागरिक सुविधा के साथ-साथ आर्थिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
ये भी पढ़ें
Anganwadi Bharti: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 4767 पदों पर भर्ती, क्या है योग्यता, कैसे करें आवेदन