1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. snow fall, fog and cold wave, how is weather on 1st january 2026
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 1 जनवरी 2026 (09:43 IST)

बर्फबारी, कोहरा और शीतलहर, 2026 के पहले दिन कैसा है मौसम?

snowfall
New Year 2026 : 2026 के पहले दिन गुरुवार को भारत के कई राज्यों में बर्फबारी, बारिश, कोहरे और शीतलहर का कहर दिखाई दिया। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग, गांदरबल और पुंछ में हल्की बारिश और बर्फबारी के बाद पूरी घाटी में बर्फ जमी हुई दिखी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई इलाकों में कोहरे का कहर दिखाई दिया। लोग ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। महाराष्‍ट्र में मुंबई समेत कई इलाकों में आज सुबह तेज बारिश हुई।
 
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम : पिछले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। महाराष्‍ट्र, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।
 
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। मध्य प्रदेश, असम, मेघालय और बिहार के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा देखा गया। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड और बिहार में कोहरा दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, रायलसीमा और कर्नाटक में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे अधिक नीचे रहा।
 
अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में कई स्थानों पर अगले 24 घंटे में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें संभव हैं।
 
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और दिल्ली में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा बना रह सकता है। हिमाचल प्रदेश, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
KKR में बांग्लादेशी क्रिकेटर, नाराज देवकीनंदन ठाकुर की चेतावनी