1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 1 January 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 1 जनवरी 2026 (15:40 IST)

नववर्ष 2026 के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

news year rush
Latest News Today Live Updates in Hindi : नववर्ष 2026 के पहले दिन देश भर के मंदिरों में दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी। पल पल की जानकारी...
 

03:28 PM, 1st Jan
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पीड़ित के घर जाकर परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 200 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं अभी खतरे में कोई नहीं है एक वेंटिलेटर पर है लेकिन वो ठीक है। हमारी कोशिश लोगों की जान बचाना और ज्यादा से ज्यादा सेवा करना। जो आर्थिक रूप से कमजोर है हम उनकी मदद करने जा रहे हैं। सरकार के अलावा समाज की तरफ से भी मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि शहर में जितनी भी पानी की समस्याएं आती हैं उसको पहले ठीक करने के निर्देश दिए गए। अभी मैं भागीरथपुरा से आ रहा हूं, वहां लगातार मरीजों का आना जारी है। कुल 1400 लोग संक्रमित हैं। लोगों को अच्छा इलाज मिले हम इस पर फोकस कर रहे हैं।

03:13 PM, 1st Jan
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पूरी टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा हो गया है। इसका पहला रूट गुवाहाटी-कोलकाता प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले दिनों में इस रूट पर पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह रेलवे के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है।वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को लंबी दूरी की रात की यात्राओं पर वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं, सुरक्षा और एक आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।

01:18 PM, 1st Jan
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के मामले पर कहा कि इंदौर ने भाजपा को लगातार सांसद दिया और लगातार विधायक दिए लेकिन उन्होंने इंदौर को पानी में जहर दिया। सवाल उठता है कि 13 मौतें हो गईं और मुख्यमंत्री यह बोलते हैं कि 4 मौतें हुई हैं। मौतों के आकड़े को छिपाना, क्या यह मुख्यमंत्री का दायित्व था? हमने एक कमेटी गठित की है, इसकी पूरी जांच हो रही है। हम मांग करते हैं कि मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। मुख्यमंत्री उन लोगों को सजा दें, जिनके कारण यह घटना घटी।

11:06 AM, 1st Jan
न्यूयॉर्क के सबसे युवा मेयर बने जोहरान ममदानी, 34 वर्षीय ममदानी ने न्यूयॉर्क में मेयर के रूप में शपथ ली।

09:25 AM, 1st Jan
नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को तेल कं‍पनियों ने 19 किलो वाले कमर्शिअल गैस सिलेंडर 111 रुपए महंगा कर दिया। हालांकि 14.2 किलो में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने एटीएफ के दाम घटाकर विमानन कंपनियों को नए साल का तोहफा दिया है। ALSO READ: नए साल में 111 रुपए महंगा हुआ कमर्शिअल गैस सिलेंडर, घटे ATF के दाम

नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को भी ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में कमी आई है। इस वजह से देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी मामूली बदलाव दर्ज किया गया। ALSO READ: 2026 के पहले दिन सस्ता हुआ क्रूड ऑइल, जानिए क्या है पेट्रोल के दाम?

08:03 AM, 1st Jan
-नए साल के अवसर पर अयोध्या, महाकालेश्वर, जगन्नाथ मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर समेत देश भर के मंदिरों में उमड़ी भीड़।
-वर्ष 2026 के पहले दिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया।
-भारतीय महिला क्रिकेटरों ने नए साल 2026 के अवसर पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया और पूजा की।
-कुल्लू, शिमला, गुलमर्ग पचमढ़ी, उदयपुर, जोधपुर समेत देश भर के पर्यटनस्थलों पर पर्यटकों की भीड़।

08:01 AM, 1st Jan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने संदेश में लिखा 'आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए।

ये भी पढ़ें
नए साल पर CM पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी सौगात, परिवहन बेड़े में 100 बसें शामिल