CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
CBSE Board 12th Results : CBSE बोर्ड 12वीं के परिणाम आ गए हैं। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों को आज राहत मिली। इस साल 85.20% स्टूडेंट्स पास हुए। इस बार लड़कियों ने फिर बाजी मारी। सीबीएसई के अनुसार, इस साल कुल 18,57,517 स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 1768986 स्टूडेंट्स शामिल हुए और कुल 1507109 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
इस बार भी लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% दर्ज किया गया है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% दर्ज किया गया है। सीबीएसई 12वीं परीक्षा में एक बार फिर तिरुवनंतपुरम रीजन ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं प्रयागराज और पटना जैसे रीजन का रिजल्ट सबसे लो रहा।
स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट के अलावा स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उमंग (UMANG) ऐप और डिजिलॉकर एक बेहतरीन विकल्प हैं। इन ऐप्स के जरिए छात्र अपनी डिजिटल हस्ताक्षरित मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
उमंग ऐप पर CBSE सर्च करके अपनी डिटेल्स भरने से परिणाम बहुत ही कम समय में और सुरक्षित तरीके से स्क्रीन पर आ जाएगा। अगर इंटरनेट की समस्या है तो आप बिना ऑनलाइन जाए भी अपने अंक जान सकते हैं। इसके लिए एसएमएस सेवा का उपयोग करना होगा। मोबाइल में CBSE12 <रोल नंबर> <जन्म तिथि> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> टाइप करके 7738299899 पर भेज दें।
2026 के लिए क्लास 12th की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। पिछले साल, CBSE क्लास 10th और 12th के रिजल्ट एक साथ 13 मई 2025 को जारी किए गए थे लेकिन इस बार अलग-अलग दिनों पर जारी किए गए।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें