CBSE 12th Result 2026 Date : 10वीं का रिजल्ट घोषित, कब आएगा 12वीं का रिजल्ट, क्या सीबीएसई ने किया किसी तारीख का ऐलान
CBSE कक्षा 10 रिजल्ट 2026 घोषित, पास प्रतिशत 93.70%, लड़कियों ने मारी बाजी
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 93.70% दर्ज किया गया है। अब 12वीं के छात्र इंतजार कर रहे हैं कि उनका रिजल्ट का कब घोषित किया जाएगा। पिछले वर्षों को देखें तो सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे एक ही दिन या एक-दो दिन के अंतराल पर घोषित करता है। उमंग (UMANG) ऐप और डिजिलॉकर पर 'Coming Soon' के अपडेट ने छात्रों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, 12वीं के नतीजे भी अब किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं।
परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल 10वीं की परीक्षा में 25 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था।
2 लाख से ज्यादा छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए
जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.69% दर्ज किया गया। कुल 2,21,574 छात्र (8.96%) ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं, वहीं 55,364 छात्र (2.24%) ने 95% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।
फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षा
CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें