4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता Hyundai ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक i20 की नई चौथी पीढ़ी (4th Generation) का पहला टीजर जारी कर दिया है। टीजर के मुताबिक नई Hyundai i20 पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ आएगी। बताया जा रहा है कि भारतीय बाजार में यह कार मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च की जा सकती है। कंपनी इस नई कार से अगले महीने आधिकारिक तौर पर पर्दा उठाने जा रही है।
एक्सटीरियर की बात करें इसमें एरोहेड (तीर की नोक) जैसी डिजाइन वाले LED हेडलैंप दिए गए हैं, जबकि Y-शेप LED DRLs को एक LED लाइट बार के जरिए आपस में जोड़ा गया है, जो कार के फ्रंट लुक को बेहद प्रीमियम बनाता है।
इंटीरियर में नई i20 में पूरी तरह नया केबिन मिलने की उम्मीद है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप दिया जा सकता है। इसमें ड्यूल स्क्रीन इंटीग्रेटेड होंगी। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे आधुनिक फीचर्स भी इसमें शामिल किए जा सकते हैं।
पावरट्रेन के मामले में नई Hyundai i20 को पेट्रोल और माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसके पूरी तरह इलेक्ट्रिक (EV) वर्जन पर भी काम कर रही है। नई जनरेशन Hyundai i20 को भारत में टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। Edited by : Sudhir Sharma
