1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार न्यूज़
  4. ferrari luce first electric supercar 530km range price 6 crore
Last Updated : मंगलवार, 26 मई 2026 (19:23 IST)

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

Ferrari Luce
Ferrari ने अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार ‘लूचे’ (Luce) से पर्दा उठा दिया है। दुनिया को इसकी पूरी जानकारी मिलती, उससे पहले ही इसकी डिजाइन को लेकर चर्चाएं और राय सामने आने लगीं। कई लोगों का मानना है कि अगर कार के बोनट पर फेरारी का लोगो न हो, तो इसे आसानी से किसी पूर्वी एशियाई इलेक्ट्रिक कार समझा जा सकता है। हालांकि, जैसे-जैसे इसकी खूबियों पर नजर जाती है, कई चीजें समझ आने लगती हैं। 
दरअसल, यह एक फोर-डोर जीटी (Grand Tourer) कार है, जिसे खास तौर पर लंबी यात्राओं में आराम और ज्यादा स्पेस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, न कि केवल वीकेंड पर तेज रफ्तार ड्राइविंग के लिए। इसी वजह से इसका आकार काफी बड़ा रखा गया है। यह अब तक की सबसे बड़ी फेरारी कारों में से एक मानी जा रही है और इसका डिजाइन ऐसा है कि 24-इंच के बड़े पहिए भी छोटे नजर आते हैं।
कार में जबरदस्त परफॉर्मेंस मिलने का दावा किया गया है, जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द सामने आने की उम्मीद है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो फेरारी लूचे की शुरुआती कीमत 5.5 लाख यूरो रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 6.10 करोड़ रुपए के बराबर है।
Ferrari Luce

पावर और पिकअप का कॉम्बिनेशन, रॉकेट की रफ्तार 

Ferrari Luce में 4 इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं, यानी कार के हर पहिए पर एक अलग मोटर। ये चारों मिलकर 1,050 हॉर्सपावर (hp) की शानदार पावर जेनरेट करती हैं। इस सुपरकार की अधिकतम स्पीड 310 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा है। यह रॉकेट की तरह भागती है। हवा के प्रतिरोध को कम करने के लिए इसमें एक्टिव ग्रिल्स दी गई हैं, जो तेज स्पीड होने पर कार के अगले हिस्से को अपने आप थोड़ा नीचे झुका देती हैं। 
Ferrari Luce.jpg


सिर्फ 2.5 सेकंड में यह 0 से 100  किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं 0 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में इसे सिर्फ 6.8 सेकंड का समय लगता है। चारों पहियों में अलग मोटर होने की वजह से कार का कंप्यूटर हर पहिए को जरूरत के हिसाब से पावर देता है। इससे मोड़ पर या तेज स्पीड में गाड़ी का संतुलन और ग्रिप बहुत शानदार बनी रहती है।  इसके पहिए अब तक की किसी भी फेरारी कार में सबसे बड़े (आगे 23-इंच और पीछे 24-इंच के व्हील्स) हैं। 

सुपर फास्ट चार्जिंग, 20 मिनट में 70 kWh तक चार्ज

यह कार 350 kW तक की सुपर-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी मात्र 20 मिनट में यह 70 kWh तक चार्ज हो सकती है।

फेरारी ने इस कार की बैटरी को खुद अपने हेडक्वार्टर मारानेल्लो में डिजाइन और टेस्ट किया है। इसमें 122 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 530 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देता है। Ferrari Luce में एक बेहद आधुनिक कूलिंग सिस्टम लगाया गया है, जो लगातार तेज स्पीड में गाड़ी चलाने के बाद भी बैटरी को गर्म नहीं होने देता और लगातार पूरी पावर सप्लाई बनाए रखता है। 
Ferrari Luce
 

Ferrari Luce फ्यूचरिस्टिक लुक

Ferrari Luce का लुक फेरारी की बाकी कारों से बिल्कुल अलग और बेहद फ्यूचरिस्टिक है। इसे बनाने में ऐप्पल कंपनी के पूर्व चीफ डिजाइनर सर जोनी इव (Sir Jony Ive) की क्रिएटिव टीम लवफ्रॉम (LoveFrom) ने फेरारी के साथ मिलकर काम किया है। कार के अंदर सैमसंग डिस्प्ले द्वारा बनाई गई OLED स्क्रीन्स लगी हैं। लेकिन फेरारी ने ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए मुख्य फीचर्स के लिए टचस्क्रीन के बजाय असली फिजिकल बटन्स दिए हैं। कार में सराउंड साउंड के लिए 21 स्पीकर्स का सिस्टम और काफी बड़ी डिग्गी भी दी गई है। कार की रूफ कांच की है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगा : योगी आदित्यनाथ