1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार न्यूज़
  4. maruti suzuki cars to get costlier price may rise by rs 30000
Last Updated : गुरुवार, 21 मई 2026 (19:28 IST)

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

Maruti Suzuki
अब कारों पर महंगाई का झटका लगने वाला है। मारुति अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर सकती है। खबरों के मुताबिक मारुति की कारों की कीमतें 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है। कंपनी जून से कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। 
 
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India ने गुरुवार को घोषणा की कि जून 2026 से उसके सभी वाहन मॉडल महंगे हो जाएंगे। कंपनी ने कहा है कि बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई के दबाव के चलते कारों की कीमतों में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी।  कंपनी ने बताया कि पिछले कई महीनों से लागत कम करने और ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ कम डालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
 
स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा, “पिछले कुछ महीनों से कंपनी लागत में वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार कॉस्ट कटिंग उपाय अपना रही थी। हालांकि, अब महंगाई का दबाव काफी बढ़ गया है और लागत का प्रतिकूल माहौल लगातार बना हुआ है। ऐसे में बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डालना जरूरी हो गया है, जबकि ग्राहकों पर इसका असर न्यूनतम रखने की कोशिश जारी रहेगी।”
 
साल 2026 में यह मारुति सुजुकी की कीमतों में की गई ताजा बढ़ोतरी है। इससे पहले फरवरी में कंपनी ने संकेत दिए थे कि कच्चे माल, कीमती धातुओं और अन्य कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के कारण एक और प्राइस हाइक पर विचार किया जा रहा है।
 
इससे पहले सितंबर 2025 में जीएसटी दरों में कटौती के बाद कंपनी ने एंट्री-लेवल छोटी कारों की कीमतें घटाई थीं और प्रस्तावित कीमत बढ़ोतरी को 15-20 दिनों के लिए टाल दिया था।  Edited by : Sudhir Sharma 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें