1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 15 April 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 15 अप्रैल 2026 (16:22 IST)

सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित

cbse exam
Latest News Today Live Updates in Hindi : वरिष्‍ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जदयू नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित। पल पल की जानकारी...
 


04:20 PM, 15th Apr
सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित। 

11:05 AM, 15th Apr
-जदयू नेता विजय चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
-जदयू के ही बिजेंद्र यादव ने भी उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली।

10:58 AM, 15th Apr
राज्यपाल ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। वे पूर्व राजद नेता शकुनी चौधरी के बेटे हैं।
samrat chaudhary


10:46 AM, 15th Apr
-सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण समारोह में पहंचे। कुछ ही देर में राज्यपाल दिलाएंगे पद और गोपनियता की शपथ।
-शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज मौजूद। 

10:38 AM, 15th Apr
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा, आज, मैं अपने भाई सम्राट चौधरी से बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले पटना में मिला और उन्हें NDA विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी, शुभकामनाएं दीं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और खुशहाली की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

09:20 AM, 15th Apr
-अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, अमेरिका और ईरान के बीच अगले 2 दिन में फिर शुरू हो सकती है बातचीत। 
-अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक बड़ा बयान जारी कर कहा कि चीन को ईरान से तेल नहीं लेने देंगे।
-इजराइल और लेबनान में भी वॉशिंगटन में बातचीत हुई।

09:12 AM, 15th Apr
-सम्राट चौधरी सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। उनके साथ जदयू के 2 नेताओं को भी उपमुख्यमंत्रियों के भी शपथ दिलाई जाएगी।
-शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह, बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता, एनडीए से सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
शेयर बाजार में बहार, क्रूड से हटा दबाव, क्या है सोने-चांदी का हाल