• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Income Tax Return taxpayer
Written By
Last Modified: मंगलवार, 5 दिसंबर 2023 (20:30 IST)

7.76 करोड़ ने दाखिल किया ITR, 10 करोड़ के पार पहुंची टैक्स भरने वालों की संख्या

7.76 करोड़ ने दाखिल किया ITR, 10 करोड़ के पार पहुंची टैक्स भरने वालों की संख्या - Income Tax Return taxpayer
Income Tax Return : केंद्र सरकार को टैक्स का भुगतान करने वालों की संख्या 10 करोड़ के पार जा पहुंची है। 2022-23 में कुल 10.09 पैनकार्ड धारक ने इनकम टैक्स का भुगतान किया है। वित्त राज्यमंत्री पकंज चौधरी ने यह जानकारी दी है।

वित्त राज्यमंत्री पकंज चौधरी ने संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में जानकारी दी कि हालांकि एसेसटमेंट ईयर 2023-24 के लिए 2 दिसंबर 2023 तक कुल 7.76 करोड़ टैक्सपेयर्स ने आयकर रिटर्न दाखिल किया है।

2022-23 और असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2023 जो पेनल्टी भरकर टैक्सपेयर्स दाखिल कर सकते हैं।

वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि एसेसमेंट ईयर 2018-19 में देश में टैक्सपेयर्स की संख्या 8,45,21,487 थी जो 2019-20 में बढ़कर 8,98,27,420, एसेसमेंट ईयर 2020-21 में घटकर 8,22,83,407, एसेसमेंट ईयर 2021-22 में 8,70,11,926 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 में 9,37,76,869 हो गई है जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में 10.09 करोड़ टैक्सपेयर्स ने सरकार को टैक्स का भुगतान किया है।
ये भी पढ़ें
खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में मौत, भिंडरावाले का था भतीजा