1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sunny Deol will work with Sanjay Dutt in the film Janmasthan

कोर्टरूम में संजय दत्त से भिड़ते नजर आएंगे सनी देओल, जल्द शुरू होगी 'जन्मस्थान' की शूटिंग

Sunny Deol
Sunny Deol Sanjay Dutt Movie: फिल्म 'गदर 2' की सुपर सक्सेस के बाद सनी देओल की डिमांड इंडस्ट्री में काफी बढ़ गई है। सनी के पास फिलहाल टी सीरीज की बॉर्डर 2 और आमिर खान की 'लाहौर 1947' जैसी फिल्में हैं। इसी बीच सनी देओल की एक और फिल्म को लेकर खबर सामने आई है। 
 
खबरों के अनुसार सनी देओल ने तीन से चार फिल्में कमिट की हुई है। वह 'लाहौर 1947' पर काम शुरू करने से पहले फिल्म 'जन्मभूमि' की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में सनी के साथ संजय दत्त भी नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी देओल और संजय दत्त 30 साल बाद साथ नजर आएंगे। 
 
सनी देओल और संजय दत्त इससे पहले क्रोध, योद्धा और क्षत्रिय जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने साथ में आखिरी बार साल 1993 में रिलीज फिल्म क्षत्रिय में काम किया था।
 
बताया जा रहा है कि सनी देओल ने पांच महीने पहले फिल्म 'जन्मस्थान' का नैरेशन लिया था। यह एक कोर्ट-रूम ड्रामा है। इसका बैकड्राप राम जन्मभूमि मामले से जुड़ा हुआ है। सनी इसमें वकील के रोल में नजर आएंगे। 
 
फिल्म 'जन्मस्थान' के निर्देशक मनोज नौटियाल ने दैनिक भास्कर को बताया कि वह सनी देओल के टच में हैं। सनी इस वक्त यूएस में हैं। और इससे पहले वो 'गदर 2' की शूटिंग और प्रमोशन में जुटे हुए थे। उनके फ्री होते ही हम इस फिल्म को फ्लोर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
थलपति विजय की 'लियो' का ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड, सिनेमाघर में कर दी तोड़फोड