1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan film jawan will be released on ott on his birthday

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर 'मूवी' जवान इस तारीख को आएगी ओटीटी पर

Shahrukh Khan
Film Jawan OTT Release: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही हैं। किंग खान की इस फिल्म का जादू मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक चला है। 'जवान' साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म भी साबित हुई है।
 
'जवान' का जादू अब भी सिनेमाघरों में कायम है। वहीं कई फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच 'जवान' की ओटीटी रिलीज को लेकर एक अपडेट सामने आई है। 
 
सूत्रों का कहना है कि शाहरुख खान के बर्थडे यानि 2 नवंबर से उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
 
खबरों के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने 'जवान' के ओटीटी राइट्स 250 करोड़ रुपए में हासिल किए हैं। हाल ही में फिल्म के निर्देशक एटली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह ओटीटी के लिए फिल्म पर कुछ काम कर रहे हैं, जो कि फैंस के लिए सरप्राइज होगा। 
 
बता दें कि 'जवान' का निर्देशन एटली ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति अहम किरदार में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त भी कैमियो रोल में नजर आए हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
परिणीति चोपड़ा का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, पति संग निभाई रस्में, वीडियो वायरल