बॉक्स ऑफिस पर 'मिशन रानीगंज' की धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन | Akshay Kumar starrer Mission Raniganj Box Office Collection day 1
Mission Raniganj Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज : द ग्रेट भारत रेस्क्यू' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार सरदार जसवंत सिंह गिल की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ एक बार फिर परिणीति चोपड़ा ने स्क्रीन शेयर की है।
मिशन रानीगंज एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है। वहीं अब 'मिशन रानीगंज' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।
इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है। खबरों के मुताबिक 'मिशन रानीगंज' ने पहले दिन 2.80 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वीकेंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में इजाफा होने की उम्मीद है।
अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज के साथ भूमि पेडनेकर की फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की फिल्म 'दोनों' भी 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इन फिल्मों की तुलना में अक्षय की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन बेहतर रहा है।
बता दें कि 'मिशन रानीगंज' रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है। उन्होंन 1989में कोयला खदान में फंसे 65 मजदूरों की जान बचाई थी। इसके बाद जसवंत गिल कैप्सूल गिल के नाम से फेमस हो गए थे।
Edited By : Ankit Piplodiya

