शेरनी बनकर फिर लौट रहीं सुष्मिता सेन, इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज 'आर्या 3' | sushmita sen web series aarya 3 release date out
Aarya 3 Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' के दोनों सीजन को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फैंस 'आर्या' की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों मेकर्स ने 'आर्या 3' का टीजर भी शेयर किया था, जिसमें सुष्मिता काफी दमदार रोल में नजर आ रही थीं।
वहीं अब मेकर्स ने 'आर्या 3' की रिलीज डेट बता दी है। इसमें सुष्मिता एक बार फिर शेरनी बनकर अपने दुश्मनों पर वार करती नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने इस वेब सीरीज का एक मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है, जिसके बाद से फैन्स में एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ गया है।
इस मोशन पोस्टर में शेर के के पंजा मारने के बाद का निशान दिखाई दे रहा है। इसके बाद 3 नवंबर लिखा आता है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'शेरनी के लौटने का वक्त आ गया है।'
बता दें कि आर्या का पहला सीजन साल 2020 में आया था। इस सीरीज के जरिए सुष्मिता ने लंबे वक्त बाद पर्दे पर वापसी की थी। इसके बाद 'आर्या 2' साल 2021 में रिलीज हुआ था। दोनों सीजन हिट साबित हुए थे। 'आर्या 3' में सुष्मिता के अलावा सिकंदर खेर, वीर्ति वघानी और वीर वजिरानी नजर आने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

