सम्बंधित जानकारी
- सेंसेक्स में 30 में से 28 शेयर हरे निशान में, निफ्टी 18,000 अंक के पार
- Retail Inflation : 3 महीने की गिरावट के बाद खुदरा महंगाई फिर बढ़ी, 7 प्रतिशत पर पहुंची
- सोना 51 हजार के पार, चांदी में 90 रुपए की तेजी
- Holidays in September 2022 : जल्द निपटा लें बैंकों के काम , सितंबर में हैं इतनी छुट्टियां
- रिलायंस ने किया शुभलक्ष्मी पॉलिएस्टर्स का 1,592 करोड़ के नकद भुगतान में अधिग्रहण
सस्ता हुआ सोना, चांदी में तेजी
नई दिल्ली। देश में 13 सितंबर, मंगलवार को सोने में गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी में दामों में तेजी दिखाई दी।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में सोना 297 रुपए सस्ता होकर 50,566 पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 839 रुपए महंगी होकर 56,776 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
गुड रिटर्न्स डॉट कॉम के अनुसार, देश में 24 कैरेट सोना 50,980 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत 46,730 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 37,924 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,724.87 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 19.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
कैसे पता करें सोने चांदी के दाम : आप अपने शहर में घर बैठे सोना और चांदी का भाव आसानी से पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है। आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा जिसमें सोने चांदी के लेटेस्ट दाम होंगे।
