सम्बंधित जानकारी
- Retail Inflation : 3 महीने की गिरावट के बाद खुदरा महंगाई फिर बढ़ी, 7 प्रतिशत पर पहुंची
- सोना 51 हजार के पार, चांदी में 90 रुपए की तेजी
- Holidays in September 2022 : जल्द निपटा लें बैंकों के काम , सितंबर में हैं इतनी छुट्टियां
- रिलायंस ने किया शुभलक्ष्मी पॉलिएस्टर्स का 1,592 करोड़ के नकद भुगतान में अधिग्रहण
- सस्ता हुआ क्रूड, आखिर क्यों नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम?
सेंसेक्स में 30 में से 28 शेयर हरे निशान में, निफ्टी 18,000 अंक के पार
मुंबई। विदेशी कोषों के प्रवाह तथा सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 359 अंक से अधिक चढ़ गया। वहीं निफ्टी 18,000 अंक के स्तर को पार कर गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 359.49 अंक की बढ़त के साथ 60,474.62 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाभ में थे। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जबकि बाजार लाभ में है।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 111.35 अंक की बढ़त के साथ 18,000 अंक के पार 18,047.70 अंक पर पहुंच गया।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया और हांगकांग सहित अन्य लाभ में थे। सोमवार को अमेरिकी और यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।
सोमवार को सेंसेक्स 321.99 अंक की बढ़त के साथ 3 सप्ताह के उच्चस्तर 60,115.13 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 103 अंक के लाभ के साथ 17,936.35 अंक पर बंद हुआ था।
