• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold Silver
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 11 जून 2019 (14:50 IST)

सोना सस्ता हुआ, चांदी में भी 200 से ज्यादा की गिरावट

सोना सस्ता हुआ, चांदी में भी 200 से ज्यादा की गिरावट - Gold Silver
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के दबाव में मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 360 रुपए लुढ़ककर एक सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 33,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 290 रुपए फिसलकर 37,560 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।
 
लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को वहां सोना एक प्रतिशत से अधिक टूटा था, जिसका असर मंगलवार को यहां स्थानीय बाजार पर देखा गया। विदेशों में मंगलवार को भी पीली धातु पर दबाव रहा।
 
सोना हाजिर 4.88 डॉलर लुढ़ककर 1,323.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा दो डॉलर की गिरावट में 1,327.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और मैक्सिको के बीच व्यापार युद्ध समाप्त करने की सहमति बनने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है। इससे इसमें तेजी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की गिरावट में 14.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।