1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Poem on Water

पानी पर कविता : हल्ला कौन मचाता है?

Water Poem
Poem on Water
पानी बादल से आता है,
पानी नल से आता है।
 
अगर कहीं छत टूटी हो तो,
छत से भी आ जाता है। 
 
कभी नाक से आता पानी,
आंखों से आ जाता है।
 
बनकर कभी पसीना पानी,
माथे से बह जाता है।
 
इतने सारे स्थानों से,
अम्मा पानी आता है।
 
पानी कम है, पानी कम है,
हल्ला कौन मचाता है?
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें