सम्बंधित जानकारी
- ऐसे बनाएं अपने फोन को Nothing Phone(1), जानिए dbrand की 'Something' स्किन के बारे में
- क्या अब Free Password Sharing होगी बंद, इस नए फीचर से नाखुश हैं सभी Netflix यूजर्स
- 'टेकमार्केटव्यू' सूची में TCS बनी ब्रिटेन की शीर्ष सॉफ्टवेयर और आईटी सेवा कंपनी
- Facebook ला रहा 'मल्टी प्रोफाइल' फीचर, जो बदल देगा हर यूजर का एक्सपीरियंस
- Twitter हुआ डाउन, यूजर्स परेशान, ट्विटर की तरफ से आया यह जवाब
Amazon Prime Day Sale 2022 कर देगी मालामाल, बस याद रखें ये 5 जरूरी बातें important tips for amazon prime day sale
Amazon पर इस साल की सबसे बड़ी सेल अब से कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। Amazon Prime Day Sale 2022 इसी महीने 23 और 24 जुलाई को आयोजित की जा रही है। सभी यूजर्स इसे लेकर एक्साइटेड हैं, क्योकि इस सेल में स्मार्टफोन, एक्सेसरीज, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि लाखों प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलती है। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी टिप्स, जिनका इस्तेमाल करके आप पाएंगे बेस्ट ऑफर्स और बचाएंगे हजारों रुपए ....
1. Amazon Prime Day Sale 2022 का फायदा उठाने के लिए आपका Amazon Prime Member होना जरूरी है। अगर आप प्राइम मेंबर नहीं है, तो अभी मेम्बरशिप खरीदिए। एक महीने की मेम्बरशिप का चार्ज 179 रुपए, तीन महीने के लिए 459 और साल भर के लिए 1499 रुपए जमा करने होंगे।
2. सेल में किसी प्रोडक्ट पर डिस्काउंट होने के बाद भी अगर आपको और अधिक छूट चाहिए, तो आपको Amazon Pay Balance का इस्तेमाल करना चाहिए। अमेजन अपनी हर सेल में पे बैलेंस से पेमेंट करने पर छूट देता है।
3. कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसके नीचे दिए गए बैंक ऑफर्स के बारे में पढ़ना ना भूलें। इस साल SBI के कार्ड्स से पेमेंट करने पर सभी प्राइम यूजर्स को एक्स्ट्रा 10 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा।
4. सेल में हर चीज Minimum प्राइस में मिलती है। किसी डील के और अधिक सस्ते होने का इंतजार न करें। अगर प्रोडक्ट पसंद हो, तो जिस दाम में मिले उसमें खरीद लें। आपको फायदा ही होगा।
5. Amazon Prime Day Sale में सबसे ज्यादा सस्ती और अच्छी डील्स Lightning Deals में ही मिलती है। इस साल भी 23 और 24 जुलाई को शाम 4 से 6 बजे तक लाइटनिंग डील्स दी जाएंगी। आप इस समय जरूर अमेजन एप चेक करें।
