1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Terrorist attack
Written By

न्यूजीलैंड में हुआ आतंकवादी हमला, हमलावर को किया ढेर

terroristattack
वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)। न्यूजीलैंड के प्राधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने एक हिंसक चरमपंथी को गोली मार दी है जिसने एक सुपर मार्केट में चाकू मारकर 6 लोगों को घायल कर दिया था।

 
प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया। उन्होंने कहा कि हमलावर श्रीलंकाई नागरिक था, जो इस्लामिक स्टेट समूह के प्रभाव में था। उन्होंने बताया कि वह देश की सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था और उसकी चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि कानून के मुताबिक इस व्यक्ति को जेल में रखने की अनुमति नहीं थी। सुपर मार्केट के भीतर एक व्यक्ति द्वारा बनाए गए वीडियो में 10 गोलियां चलने की आवाज सुनी गई।(भाषा)
ये भी पढ़ें
UP में 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर