1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Shooting in Chicago, USA, 2 killed

अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 8 अन्य घायल

america
शिकागो। अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी की एक घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। घटना के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है तथा एक हथियार बरामद किया गया है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शहर के नियर नार्थ साइड इलाके में गुरुवार को एक मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां के बाहर रात 10 बजकर 40 मिनट पर गोलीबारी हुई। पुलिस ने एक बयान में कहा कि घटना के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है तथा एक हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान और उम्र के बारे में तत्काल कुछ नहीं बताया।

गोलीबारी के कारणों का भी खुलासा नहीं किया गया है। इस बीच 18 वर्षीय डेओना जैक्सन नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने शिकागो सन टाइम्स को बताया कि ऐसा लगा कि रेस्तरां के बाहर झगड़ा हुआ और वहां गोली चली। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है।(भाषा)
अगला लेख
सेंसेक्स 1534 अंक उछला, निफ्टी भी 456 अंक चढ़ा