1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. firing at rohini court in Delhi
Written By
पुनः संशोधित शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (12:09 IST)

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में फिर गोलीबारी, 7 माह में तीसरी बार अदालत परिसर में दहशत

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को एक बार फिर फायरिंग हुई। इसमें 2 लोग घायल हुए। घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, रोहिणी अदालत में प्रवेश करने के स्थान पर चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी और वकील के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और फायरिंग हो गई। घटना में एक वकील और एक मुव्वकिल घायल हुआ है। दोनों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 24, सिंतबर को रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी की एक घटना हुई थी। वकील के कपड़ों में आए हमलावरों ने रोहिणी कोर्ट में जमकर गोलियां बरसाई। गैंगस्टर जीतेंद्र गोगी समेत 3 की मौत। इस हमले के बाद हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 2 हमलावरों को मार गिराया गया।
 
9 दिसंबर 2021 को भी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के रूम नम्बर 102 में गुरुवार सुबह एक जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका लैपटॉप की वजह से हुआ। हादसे में 2 लोग घायल हुए।
ये भी पढ़ें
राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने मंदिर पर चला बुलडोजर, भाजपा ने उठाए सवाल