1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ओबामा ने किया जो बाइडेन का समर्थन, कहा- वे अमेरिका के संकटमोचक बन सकते हैं

ओबामा ने किया जो बिडेन का समर्थन, कहा- वे अमेरिका के संकटमोचक बन सकते हैं

Barack Obama
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को जो बिडेन की राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी का औपचारिक समर्थन करते हुए कहा कि बिडेन अमेरिका के मुश्किल दौर में संकटमोचक बन सकते हैं। बिडेन ओबामा के शासनकाल में लंबे समय तक उपराष्ट्रपति रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि जो बिडेन के पास लंबा अनुभव और चरित्र है कि वह हमारे कठिन दौर में हमारा मार्गदर्शन कर सकते हैं और लंबे समय तक उबरने के दौरान वह संकटमोचक हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि जो में अभी राष्ट्रपति होने के लिए जो भी गुण होने चाहिए, वे सब मौजूद हैं। (भाषा)
अगला लेख
दिल्ली के RML अस्पताल के 2 डॉक्टर Corona virus से संक्रमित