शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. दिल्ली के RML अस्पताल के 2 डॉक्टर Corona virus से संक्रमित
Written By
Last Updated : बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (07:25 IST)

दिल्ली के RML अस्पताल के 2 डॉक्टर Corona virus से संक्रमित

Corona virus
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 2 चिकित्सक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी के अनुसार अस्पताल की 2 महिला चिकित्सक संभवत: वायरस संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुई होंगी।
अधिकारी ने बताया कि दोनों चिकित्सकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 353 हो गई जबकि इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 10,815 पहुंच गई है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ओबामा ने किया जो बिडेन का समर्थन, कहा- वे अमेरिका के संकटमोचक बन सकते हैं