मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. NRI Killed in USA
Written By
Last Modified: न्यूयॉर्क , बुधवार, 29 नवंबर 2017 (12:41 IST)

अमेरिका में भारतीय की गोली मारकर हत्या

NRI
न्यूयॉर्क। अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में लूटपाट के दौरान 21 वर्षीय एक भारतीय व्यक्ति की उसके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कुछ दिन पहले ही 4 सशस्त्र लुटेरों ने एक अन्य भारतीय छात्र की हत्या कर दी थी।
 
एबीसी से संबद्ध टेलीविजन चैनल-डब्ल्यूएपीटी ने पुलिस के हवाले से कहा कि रविवार को मिसिसिपी के जैक्सन शहर में लूटपाट की रिपोर्ट मिली और इस दौरान लुटेरे ने संदीप सिंह  के पेट में गोली मार दी। जैक्सन के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें आशंका है कि कई लूटपाट के लिए जिम्मेदार कुछ व्यक्तियों के एक समूह का इस जघन्य गोलीबारी से संबंध हो सकता है।
 
पुलिस ने बताया कि सिंह और 2 अन्य व्यक्ति अपने अपने घरों के बाहर खड़े थे कि तभी टोपीनुमा जैकेट पहने एक नकाबपोश शख्स उनके पास आया और उनसे पैसा एवं फोन छीन लिया। लुटेरे ने भागते व क्त पीड़ितों पर गोली चला दी जिससे सिंह को गोली लग गई।
 
पुलिस ने बताया कि सिंह को मिसिसिपी मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंह करीब 4 साल पहले पर्यटन वीजा पर अमेरिका आए थे और बाद में वहां उन्हें वर्क परमिट मिल गया। सिंह जालंधर के रहने वाले थे। कमांडर टायरी जोन्स ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। बताया जाता है कि उन्होंने टोपीनुमा जैकेट और दस्ताने पहन रखे थे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
'पार्श्वनाथ' की करतूत, वादा 2 साल का, 10 साल में भी नहीं मिले प्लॉट