1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Military camps attack, Afghanistan, terrorist attack

अफगानिस्तान में सैन्य कैंप पर हमला, 43 सैनिक मरे

Military camps attack
काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में एक सैन्य शिविर पर तालिबान के हमले में कम से कम 43 सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता दौलत वजीर ने बताया कि कल की इस घटना में दो आत्मघाती कार बम विस्फोट हुए जिसके बाद घंटों मुठभेड़ चली। 
 
उन्होंने बताया कि नौ अन्य सैनिक घायल हो गए तथा छह लापता हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में 10 हमलावर मारे गए। तालिबान ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अमेरिका और नाटो बलों ने 2014 के अंत में अपना युद्धक मिशन औपचारिक रूप से बंद कर दिया था। इसके बाद अफगान बलों को तालिबान का सामना करना पड़ रहा है जो फिर से मजबूत हुआ है।
 
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को तालिबान ने देश के विभिन्न हिस्सों में कई हमले किए थे जिनमें पुलिस परिसरों और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था। उन हमलों में कम से कम 74 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा) 
अगला लेख
उत्‍तर कोरिया मुद्दे पर दक्षिण कोरिया, जापान, अमेरिका के बीच सहमति